GA4-314340326 सेकी के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सारंगी ने गेतलसूद डैम में किया केज फिश फार्मिंग का निरीक्षण

सेकी के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सारंगी ने गेतलसूद डैम में किया केज फिश फार्मिंग का निरीक्षण

angara(ranchi)  सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के केंद्रीय अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संतोष कुमार सारंगी (आईएएस), निदेशक आदित्य प्रताप सिंह (आईएएस) और संयुक्त सचिव जेवीएन सुब्रमण्यम ने शुक्रवार को गेतलसूद डैम पहुंचकर केज फिश फार्मिंग परियोजना का जायजा लिया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना अक्षय ऊर्जा किसान स्वावलंबी सहयोग समिति (एयूकेएसएससीएस) लिमिटेड के माध्यम से संचालित की जा रही है। निरीक्षण के दौरान सेकी के केंद्रीय अध्यक्ष ने डैम में स्थापित केज फिश फार्मिंग की कार्यप्रणाली, मछली पालन की प्रगति, उत्पादन व्यवस्था और इससे जुड़े किसानों की आजीविका की पूरी जानकारी ली। उन्होंने केज में मछली पालन की आधुनिक तकनीक, रख-रखाव और भविष्य में इसके उत्पादन को और अधिक बढ़ाने की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सेकी अध्यक्ष ने सतत मत्स्य पालन, वैज्ञानिक प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण उत्पादन और किसानों को बाजार से बेहतर तरीके से जोड़ने की बात कही, ताकि उनकी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि हो सके।  

517 सदस्य और 75 फिश केज है। 

संचालित समिति की सचिव रीना कुमारी ने अधिकारियों को बताया कि अनगड़ा और ओरमांझी प्रखंड के सहयोग से एक फार्मर प्रोड्यूसर ग्रुप(एफपीओ) का गठन किया गया है। इस एफपीओ से अब तक 517 स्थानीय सदस्य जुड़ चुके हैं, जिनके बीच 75 फिश केज उपलब्ध कराए गए हैं। वर्तमान में इन केजों में 6 लाख तियालपिया और पंगास मछलियों का वैज्ञानिक तरीके से पालन किया जा रहा है। सीईओ डॉ. भूपति नाथ महतो ने सेकी अध्यक्ष को एफपीओ द्वारा चलाई जा रही अन्य गतिविधियों जैसे- सुगंधित फसलों की खेती, मशरूम उत्पादन और गेंदा फूल की खेती के बारे में भी बताया। 

ये रहे मौजूद 

इस अवसर पर महिला जागृति समिति रांची की निदेशक डॉ. आशीष आनंद, लक्ष्मी देवी, माही राम महतो, शांतिभूषण सिन्हा, सरिता देवी, सावन नायक, रामकुमार नायक, मनेश्वर नायक, करमी देवी, राधिका देवी, गुड़िया देवी, जीरा देवी, मुन्नी देवी, रामू नायक, शिव प्रसाद नायक, विजय महतो, छत्तीस नायक, राजेश नायक और जगेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم