![]() |
| सुदिव्य कुमार की पत्नी को ढांढस बंधातीं डीजीपी तदाशा मिश्रा। |
श्रद्धांजलि अर्पण के बाद डीजीपी ने सुदिव्य सोनू की पत्नी और बच्चों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और इस अपूरणीय क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए उन्होंने कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में पूरा पुलिस प्रशासन परिवार के साथ मुस्तैदी से खड़ा है। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों और गणमान्य लोगों की आंखें नम हो गईं, जिससे पूरे माहौल में शोक की लहर व्याप्त रही।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार सहित जिले के तमाम वरीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर इस दौरान व्यापक इंतजाम किए गए थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.