GA4-314340326 लखपति दीदी योजना: अनगड़ा के सुदूर ओबर गांव में महिलाओं के लिए फल-सब्जी प्रोसेसिंग का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

लखपति दीदी योजना: अनगड़ा के सुदूर ओबर गांव में महिलाओं के लिए फल-सब्जी प्रोसेसिंग का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

angara(ranchi)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लखपति दीदी' संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में अनगड़ा प्रखंड के सुदूर ओबर गांव में खादी ग्रामोद्योग की ओर से दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी आय में इजाफा करना है। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश पंचायती राज संयोजक जैलेंद्र कुमार और विशिष्ट अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संस्था के सचिव इंद्रसेन सिंह ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं के 20-20 सदस्यों का एक-एक यूनिट बनाया गया है। इसमें महिलाओं को फल और सब्जी के प्रोसेसिंग की बारीकियां सिखाई जा रही है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को आय वृद्धि के लिए विशेष प्रोसेसिंग मशीनें भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे स्वरोजगार से जुड़ सकें। जैलेंद्र कुमार ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हमारे देश की हर ग्रामीण महिला आर्थिक रूप से सशक्त बने और 'लखपति दीदी' बनकर अपने परिवार तथा समाज की तकदीर बदले। आज अनगड़ा के इस सुदूर ओबर गांव में महिलाओं की यह भारी उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि हमारी माताएं और बहनें अब आत्मनिर्भर बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार और संगठन हर कदम पर आपके साथ खड़े है। इस प्रशिक्षण से सीखे गए हुनर का उपयोग करें, प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं और अपने हुनर से अपनी आमदनी को कई गुना बढ़ाएं।" इस अवसर पर श्यामदेव चौधरी, कासिम अंसारी, जयशंकर महतो, युगलकिशोर बेदिया, रेणुका देवी, अतुल महतो, किरण देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم