angara(ranchi) गोंदलीपोखर के प्रसिद्ध व्यवसायी मनिया महतो(मनीराम महतो) बाइक से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जाता है कि मनिया महतो शनिवार की दोपहर में अनगड़ा से बिजली बिल जमा करके वापस गोंदलीपोखर लौट रहे थे। हाहे के पास अचानक से वे बाइक से बीच सड़क में गिर गए। पीछे से बुलेट सवार युवक रोड में गिरे मनिया महतो को बचाने के क्रम में खुद बाइक से गिर गए। छात्रों को कई जगह चोट लगी है। इसी बीच वहां से गुजर रहे समाजसेवी झब्बूलाल महतो के साथ साथ सूचना पाकर पहुंचे भतीजा प्रकाश महतो, पंकज महतो, व विक्की सोनी आदि ने इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा ले गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए इनको इलाज के लिए क्रिष्टा अस्पताल इरबा लाया गया। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि मनिया महतो को ब्रेन हेम्ब्रेज का अटैक आया है। साथ ही शरीर का दायां भाग पैरालासिस हो गया है। सिर में जगह जगह खून का थक्का जम गया है। छाती की पसली टूट गई है। स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.