फोन आने के बाद भाई के साथ गई थी जाम फेड
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को दिन के करीब दो-ढाई बजे किशोरी को किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था। फोन आने के बाद वह अपने छोटे भाई के साथ साइकिल पर सवार होकर गांव के पास ही स्थित 'जाम फेड' नामक सुनसान जगह पर गई थी। यहीं पर अपराधियों ने इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया।
भाई पर जानलेवा हमला, मरा हुआ समझकर छोड़ा
अपराधियों की घिनौनी साजिश का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने मौके पर मौजूद किशोरी के छोटे भाई को भी नहीं बख्शा। दुष्कर्मियों ने पहले भाई पर जानलेवा हमला किया और उसे मरा हुआ समझकर वहीं छोड़ दिया। इसके बाद वे किशोरी को कुछ दूर खींचकर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और अंत में उसकी हत्या कर दी गई।
होश आने पर घर पहुंचा भाई, तब खुला राज
घटना के कुछ देर बाद जब छोटे भाई को होश आया, तो वह किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। हालांकि, उस वक्त मासूम भाई को यह जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसकी दीदी के साथ इतना बड़ा खौफनाक अपराध हो चुका है।
भाई के घर लौटने पर जब परिजन और ग्रामीण चिंतित होकर उस सुनसान जगह पर पहुंचे, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी का शव वहां नग्न अवस्था में पड़ा हुआ था।
पुलिस कार्रवाई और तफ्तीश जारी
घटना की सूचना मिलते ही मुरी ओपी पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर किशोरी के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस सनसनीखेज वारदात की गहराई से तफ्तीश में जुट गई है।
महाष्टमी के दिन हुई इस वीभत्स घटना से पूरे इलाके में शोक, आक्रोश और सनसनी का माहौल है। ग्रामीण दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग कर रहे हैं।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.