GA4-314340326 उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया करमा परब

उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया करमा परब

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में सोमवार को करमा पर्व को लेकर भव्य कार्यक्रम हुआ। इसका उदघाटन कार्यवाहक कुलपति ब्रिगेडियर (डॉ.) समर वीर सिंह, डीन एकेडमिक्स प्रो. (डॉ.) बी.एन. सिन्हा, सीओई प्रो. विनय सिंह ने किया। झारखंडी व्यंजन का स्टॉल लगाया गया। इस दौरान जमल मुंडा, चिलदाग के मुखिया दुर्गा पाहन, को सम्मानित किया गया। जनजातीय अधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण पर असिस्टेंट प्रोफेसर तुलिका सिन्हा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण झारखंड की विभिन्न जनजातियों—उरांव, हो, संथाल और मुंडा—की झांकियां रहीं। विद्यार्थियों ने इन समुदायों की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को प्रस्तुत किया। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया। तनीजर मुंडा ने शानदार बांसुरी वादन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने