 |
| आनंद रजवार |
angara(ranchi) भाजपा जोन्हा मंडल के मंत्री और टाटी के मैनीछापर निवासी आनंद रजवार(53) का रविवार को कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। रविवार को आनंद रजवार बरवादाग के किसी परिचित के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। इसी दौरान वे बेहोश हो गए। इसके बाद इनका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे 5 बच्चें जिसमें चार पुत्री(2 विवाहित) एक विवाहित पुत्र व पोता-पोती से भरा पूरा परिवार छोड़ गये। अंतिम संस्कार में भाजपा के रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, जिला महामंत्री मनोज चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, जोन्हा अध्यक्ष बसंत सुंडी, जगरनाथ शाही, बाबूलाल बड़ाईक, मनोज बेदिया, रामदास बेदिया, भानु, लालू सहित अन्य शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आनंद रजवार के निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.