GA4-314340326 करम पूर्व संध्या: अनगड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, फाइनल में अनगड़ा को हराकार सालहन बनी फुटबॉल चैंपियन

करम पूर्व संध्या: अनगड़ा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, फाइनल में अनगड़ा को हराकार सालहन बनी फुटबॉल चैंपियन

angara(ranchi)  करम पूर्व संध्या पर सोमवार को अनगड़ा मैदान में युवा सरना संघ अनगड़ा के बैनर तले एक भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारसनाथ मुंडा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस शानदार कार्यक्रम का उद्घाटन और विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण खिजरी विधायक राजेश कच्छप और भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैलेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें सालहन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनगड़ा की टीम को 2-0 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता और उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम (सालहन): 30,000 रुपए नकद, उपविजेता टीम (अनगड़ा): 20,000 रुपए नकद पुरस्कार पुरस्कार दिया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: सालहन के पंकज कुमार महतो चुने गए। 
विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि अपनी प्राचीन धर्म और संस्कृति को बचाए रखने के लिए हमारे अखाड़ों का संरक्षित रहना बेहद जरूरी है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि खेल हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। इस तरह के आयोजन से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने का अवसर मिलता है। हमारी संस्कृति और पारंपरिक खेलों को सहेजना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके बाद पूरी रात अनगड़ा मैदान में पारंपरिक नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें कलाकारों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मुन्ना मुंडा ने की, जबकि संचालन रामपोदो महतो, श्रवण कुमार मुंडा और सिद्दिक अंसारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मुंडा, उपाध्यक्ष आशीष मुंडा, तिवारी भोगता, उमेश महतो, केशव करमाली, कोषाध्यक्ष विशाल कुमार स्वांसी, सचिव संतोष राम, खेल प्रभारी उमेश कुमार महतो सहित दर्जनों सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने