GA4-314340326 सिल्ली में एक और युवक ने की आत्महत्या

सिल्ली में एक और युवक ने की आत्महत्या

 लुपुंग के 24 वर्षीय विशाल ने उठाया खौफनाक कदम

Another youth commits suicide in Silli
मृतक विशाल साव का फाइल फोटो।
अनूप महतो/ सिल्ली (रांची): सिल्ली थाना क्षेत्र के लुपुंग गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 24 वर्षीय युवक विशाल साव उर्फ बंटी (पिता: किशोर साव) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से गांव के लोग शोकाकुल हैं। सूचना मिलते ही सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया है।

आर्थिक तंगी व पिता की बीमारी से जूझ रहा परिवार

 जानकारी के अनुसार, मृतक विशाल के घर की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है। उसके पिता का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा है। वे किडनी की मरीज हैं। डायलिसिस सपोर्ट पर हैं। इससे परिवार परेशानी में है। परिवार की जिम्मेदारियों को बांटने के लिए विशाल रोजी-रोटी कमाने बाहर गया था और कुछ समय पहले ही घर लौटा था।

मित्र मंडली में लगी नशे की लत

परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक, विशाल स्वभाव से काफी मिलनसार और हंसमुख था। हालांकि, पिछले कुछ समय से वह दोस्ती-यारी के चक्कर में पड़कर नशे की लत का शिकार हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते नशे में उसने यह खौफनाक कदम उठाया। इस अचानक हुई घटना से केवल परिवार वाले ही नहीं, बल्कि पूरा गांव मर्माहत है।

सिल्ली क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही आत्महत्या की घटनाएं

विशाल की इस तरह अचानक हुई मौत ने एक बार फिर स्थानीय समाज और प्रबुद्ध वर्ग को गहरी चिंता में डाल दिया है। पिछले कुछ दिनों से सिल्ली क्षेत्र में युवाओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामलों में लगातार तेजी देखी जा रही है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने अभिभावकों, पुलिस प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर युवा क्यों इस रास्ते को चुन रहे हैं। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और मानसिक अवसाद को रोकने के लिए सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : सिल्ली में डीएवी के छात्र ने लगाई... फांसी...

यह भी पढ़ें : सिल्ली सीओ के बॉडीगार्ड...

यह भी पढ़ें : वीडियो कॉल पर लाइव फांसी...

यह भी पढ़ें : सिल्ली : जंगल में पेड़ से टंगा मिला युवती का शव...


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने