 |
| मृतक पदम बहादुर ब़ुढ़ा |
angara(ranchi) अनगड़ा थाना क्षेत्र के तुरुप स्थित स्वर्णरेखा नदी पुल पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नेपाल के अछाम जिला के ढुंगाचाल्ना निवासी पदम बहादुर बुढ़ा(40) का शव बरामद किया। शव की पहचान मृतक के पास से मिले नेपाल सरकार के निर्वाचन आयोजन के आईडी कार्ड से हुआ। शव नदी में पानी सप्लाई पाइप के नीचे फंसा हुआ था। मछली पकड़ने गए स्थानीय युवकों ने पाइप के पास फंसे शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार शव सड़ी गली अवस्था है और देखने से तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने आशंका जताई है कि तीन दिन पूर्व हुई भारी बारिश और नदियों में आए उफान के कारण यह शव बहकर यहां आकर फंस गया होगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.