GA4-314340326 हेसल में जमीन मापी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दर्जनों घायल, दोनों पक्षों से हुआ प्राथमिकी

हेसल में जमीन मापी को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दर्जनों घायल, दोनों पक्षों से हुआ प्राथमिकी

angara(ranchi)  अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल गांव में खतियानी जमीन(खाता नंबर 215, प्लॉट नंबर 3455, 3483, 2459 तथा खाता नंबर 214, प्लॉट नंबर 3458, 3460, 3481, 3482) की मापी करने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गया। दोनों पक्ष का कहना है जिस जमीन की मापी की जा रही है वह इनके स्वामित्व में है। शुरू में वाद-विवाद हुआ जो बाद में मारपीट में बदल गया। इसमें दोनों पक्षों से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ अनगड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मो. रियाज आलम (पिता जैनुल आबदीन, निवासी आखरा चौक, पुरानी रांची) के तरफ से किया गया प्राथमिकी(केस संख्या 89/26) में हेसल निवासी अमीरुल अंसारी, असरफूल अंसारी, जाहिद अंसारी, वाहिद अंसारी, वसीम, जियाउल, हसरत, ऐनुल अंसारी, नासीर, उबेद, महफूज, समाफुल, रोहान, नौशाद, समसुल, नौशाद, असलम तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता के भाई शाहनवाज के सिर पर टांगी के पिछले हिस्से से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। साथ ही मो. फैयाज, हफीज अंसारी और हारिस अंसारी को लाठी-डंडों से पीटा गया। बाद में हेसल निवासी शाहिद अंसारी व अन्य ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। दूसरे पक्ष की तरफ से हेसल निवासी अमीरुल अंसारी (पिता ऐनुल अंसारी) की शिकायत पर अनगड़ा थाने में छह नामजद सहित 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों में शाहिद अंसारी, रियाज आलम, मो. मेराज आलम, हफीज अंसारी, हारिस अंसारी एवं मोहम्मद फैयाज अंसारी (सभी निवासी अब्दुल करीम लेन, आखरा चौक, पुरानी रांची) शामिल है। इस मारपीट में असरफुल हक, जाहिद अंसारी एवं वाहिद अंसारी को गंभीर चोटें आई है। अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने