angara(ranchi) एक दिवसीय आदिवासी युवा फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जयराम स्पोटिंग बीसा ने जीत लिया। नवागढ़ के नयातू खक्सीटोली मैदान में खेले गये खिताबी मुकाबले में बीसा ने विष्णु स्पोटिंग खक्सीटोली को 1-0 गोल से पराजित किया। गोल सोनाराम बेदिया ने दागा। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक जैलेन्द्र कुमार ने किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कमलेश राम, अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव मुंडा, अजजा मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया थे। विजेता टीम को पन्द्रह हजार नकद, उपविजेता टीम को 12 हजार नकद व दोनों सेमीफाइनल खेलनेवाली गेतलसूद प ब्लौरा की टीमों को भी नकद पुरस्कार दिया गया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी फुटबाल की लोकप्रियता चरम पर है। फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए निजी संस्थानों को आगे आना होगा। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष लगनु बेदिया, सचिव झामना बेदिया, कोषाध्यक्ष विष्णु बेदिया सहित बिंदेश्वर बेदिया, रामलाल बेदिया, सोनू भोगता, संजय भोगता, रंजन बेदिया, श्रवण कच्छप आदि का योगदान रहा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.