angara(ranchi) बंधुवाडीह की टीम ने 5वां प्रखंड स्तरीय पारंपरिक सांस्कृतिक टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। विजेता टीम को एक बड़ा नगाड़ा देकर पुरस्कृत किया गया। रविवार को नवागढ़ के बरवाटोली मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट में पूरे प्रखंड से दो दर्जन से अधिक खोरहा टीमें अपनी पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ शामिल हुई। इसका आयोजन विवेकानंद सेवा केन्द्र बरवाटोली ने किया। इससे पूर्व टूर्नामेंट में शामिल होने आए सभी पाहनों, ग्रामप्रधानों, कोटवार, पैनभोड़ा, महतो को जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा के नेतृत्व में पैर चंदन(पैर धोकर) करके स्वागत किया गया। अखाड़ा का विधि-विधान से पूजा पाहन चमरू पाहन ने किया। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि आयकर आयुक्त निशा उरांव, विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के सचिव स्वामी भवेशानंद, स्वास्थ्य विभाग की उपसचिव संध्या मुंडू, खेल विभाग के उपसचिव जेपी करमाली, ओरमांझी बीडीओ कामेश्वर बेदिया, जिला परिषद सदस्य अनगड़ा(पश्चमी) अनुराधा मुंडा, अबुआ अधिकार मंच के निदेशक वेदांत कौस्तव, आदिवासी जनपरिषद का अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, प्रमुख अनगड़ा दीपा उरांव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, स्वामी सपन महाराज ने पुरस्कृत किया। अबुआ अधिकार मंच के निदेशक वेदांत कोस्तव के द्वारा टूर्नामेंट में शामिल सभी महिला-पुरूष प्रतिभागी को साड़ी, धोती व गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट का पूरा माहौल पारंपरिक रहा। दूसरे स्थान पर बरवाटोली तीसरे स्थान पर ओबर को एक एक नगाड़ा व चौथे स्थान पर रही हुंडरूजारा को एक ढोल देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन प्रदीप महतो व धनश्याम उरांव ने किया। इस अवसर पर गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, भाजपा जिला महामंत्री सत्यदेव मुंडा, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष बेदिया, सचिव कमल बेदिया, कोषाध्यक्ष परमेश्वर महतो, आजसू नेता वीरेन्द्र सिंह भोगता, पूर्व उपप्रमुख अनवर खान, पहलू बेदिया, जगदीश भोगता, नरेन्द्रनाथ बेदिया, राजू करमाली, सुरेश महतो, हनु बेदिया, जयशंकर पाहन, संजय बेदिया, सहरी देवी, चैती देवी, करमी देवी, गीता देवी, गायत्री देवी, पार्वती देवी, सोमरा बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.