GA4-314340326 जैलेन्द्र कुमार बने भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

जैलेन्द्र कुमार बने भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक

जैलेन्द्र कुमार
angara(ranchi)  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू ने जैलेन्द्र कुमार को पार्टी के पंचायती राज प्रकोष्ठ का झारखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनके मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बेहतरीन काम होगा। वहीं, अपनी नियुक्ति पर जैलेन्द्र कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए वे पूरे राज्य का दौरा करेंगे और आगामी पंचायत चुनावों में पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। बधाई देने वालों में मनोज कुमार चौधरी, सत्यदेव मुंडा, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, रामसाय मुंडा, सोहरैया बेदिया, बिगेश्वर महतो, बुधराम बेदिया, जयशंकर मुंडा, बन्नू बेदिया, संजय सिंह, दिलीप मिर्धा और संजय भोगता मुख्य रूप से शामिल है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم