angara(ranchi) अनगड़ा। गेतलसूद-हुंडरूफाल मार्ग में बुकी के पास शाम आठ बजे हुए बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि बाइक सवार घायल हो गया। मृतक गेतलसूद के बुकी निवासी सुशील कच्छप(48) है। घायल बाइक चालक सिल्ली के हजाम निवासी हेमलाल रजवार है। बताया जाता है कि हेमलाल रजवार बाइक(जेएच 01एफबी 2495) से गेतलसूद से नवागढ़ की तरफ जा रहा था। बुकी के पास सामने से आ रही वाहन के लाइट के कारण बाइक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पैदल चल रहा सुशील कच्छप को ठोकर मार दिया। सुशील सिर के बल रोड में आ गिरा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकी हेमलाल को भी कई जगह चोट लगी है। बाद में कांग्रेस नेता शिवदास गोस्वामी व शिक्षक भीम महतो ने दोनों घायल को वाहन का व्यवस्था करके इलाज के लिए अस्पताल भेजा। रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में ही सुशील की मौत हो गई।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.