GA4-314340326 सिल्ली में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

सिल्ली में ट्रैक्टर से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत

सिल्ली (रांची) : सिल्ली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर से गिरकर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहे थाना क्षेत्र के दुलमी निवासी खेतु मेहता के 32 वर्षीय पुत्र पंचम मेहता के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पंचम मेहता कुट्टी काटने वाली मशीन (थ्रेशर) लगी हुई ट्रैक्टर को लेकर तेतला की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में सड़क अत्यधिक उबड़-खाबड़ होने के कारण जोरदार झटका लगा, जिससे संतुलन बिगड़ने पर वह सीधे सामने वाले बड़े टायर के बीचों-बीच गिर गया। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण उसका चक्का युवक के ऊपर से गुजर गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल युवक को सिल्ली स्थित राहत नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नर्सिंग होम के चिकित्सकों के मुताबिक, युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया था।

बताया जाता है कि मृतक पंचम मेहता शारीरिक रूप से कमजोर था, इसके बावजूद वह अपनी मेहनत और हौसले से कभी हार नहीं मानता था और परिवार के भरण-पोषण के लिए लगातार संघर्ष करता था। इधर, इलाके में यह चर्चा भी है कि किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए जल्दबाजी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم