सिल्ली (रांची) : सिल्ली पुलिस ने मंगलवार सुबह अवैध बालू के कारोबार पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग पर जरवाडीह के समीप अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
बालू लदे जब्त दोनों ट्रैक्टर।
सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टरों का संचालन जोन्हा अमरूद बगान निवासी नीरज स्वर्णकार द्वारा किया जा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
NGT की रोक का फायदा उठा रहे माफिया
गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के निर्देशानुसार 10 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर पूरी तरह रोक लागू है। इस रोक के कारण बाजार में बालू की मांग काफी बढ़ गई है, जिससे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने के लालच में बालू माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं।
प्रशासन के कड़े नियमों और लगातार छापेमारी के बावजूद बालू माफिया पुलिस की आंखों में धूल झोंककर रोजाना नदियों से बालू का अवैध परिवहन कर रहे हैं। इससे जहां एक ओर सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संतुलन पर भी गहरा संकट मंडरा रहा है।
हफ्ते भर पहले भी जब्त किए गए थे दो हाइवा
सिल्ली क्षेत्र में अवैध बालू के खिलाफ पुलिस की यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है। इससे ठीक एक सप्ताह पूर्व भी पुलिस ने अवैध बालू ढो रहे दो टिपर हाइवा को जब्त किया था। पुलिस की लगातार इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.