GA4-314340326 सिल्ली में अवैध बालू लदे दो टिपर ज़ब्त, पहले ही दिन पुलिस के हत्थे चढ़ा लोन पर लिया गया हाइवा

सिल्ली में अवैध बालू लदे दो टिपर ज़ब्त, पहले ही दिन पुलिस के हत्थे चढ़ा लोन पर लिया गया हाइवा

Two tipper trucks loaded with illegal sand were seized in Silli; a Hiva taken on loan was caught by the police on the very first day.
जब्त टिपर हाइवा, अभी पूका टिका भी नहीं मिला है।
सिल्ली (#novbhaskar) : सिल्ली थाना पुलिस ने मंगलवार अहले सुबह अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम पांचू से जरूवाडीह के रास्ते अवैध रूप से बालू ले जा रहे दो टिपर हाइवा को ज़ब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर JH01GU-2031 और JH01FR-0125 है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लोन पर ली गई गाड़ी पहले ही दिन हुई जब्त 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जब्त किए गए हाइवा (नंबर JH01FR-0125) का मालिक जोन्हा के अमरूद बागान निवासी बिट्टू शंकर है, जबकि दूसरे हाइवा (नंबर JH01GU-2031 का मालिक रवींद्र महतो शुगनू लालगंज का रहने वाला बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में एक दिलचस्प और दर्दनाक पहलू भी सामने आया है। चर्चा है कि रवींद्र महतो ने दो दिन पहले ही एक पार्टनर के साथ मिलकर लोन पर टिपर हाइवा खरीदा था। दोनों के सपनों की उड़ान अभी शुरू भी नहीं हुई थी कि संचालन के पहले ही दिन हाइवा पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

प्रशासन की सख्त चेतावनी

क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सिल्ली पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों की भी संलिप्तता की जांच की जा रही है।







Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने