GA4-314340326 सिल्ली : जंगल में पेड़ पर टंगा मिला महिला का शव

सिल्ली : जंगल में पेड़ पर टंगा मिला महिला का शव


Silli: Woman's body found hanging from a tree in the forest
पेड़ पर टंगा महिला का शव।

सिल्ली (रांची) : सिल्ली थाना क्षेत्र के बरवाटोला गांव में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जंगल के किनारे एक पेड़ से लटका हुआ 24 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान बरवाटोला निवासी चरकु महतो की पत्नी मोनिका देवी के रूप में हुई है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोग इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला मानकर चल रहे हैं।

प्रेम प्रसंग और 16 दिन पहले हुई पंचायत वाली शादी

जानकारी के अनुसार, मोनिका देवी मूल रूप से खूंटी की रहने वाली थी। उसकी पहली शादी हालमाद निवासी बांका सिंह मुंडा के साथ हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे (एक लड़का और एक लड़की) हैं। उसका पहला पति रांची में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।

इसी बीच मोनिका का बरवाटोला के रहने वाले अमित महतो उर्फ चरकु के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।

 1 जुलाई की घटना : अमित महतो चोरी-छिपे मोनिका से मिलने पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और बंधक बना लिया।

पंचायत का फैसला : अगली सुबह गांव के मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत समिति सदस्य (पंसस) और ग्रामीणों की मौजूदगी में एक पंचायत बुलाई गई। सामाजिक दबाव में पंचायत ने दोनों की शादी करा दी थी।

हत्या या आत्महत्या, गहराया रहस्य

इस जबरन कराई गई शादी के महज 16 दिन बाद ही मोनिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला। शव को जिस हाल में बरामद किया गया है, उससे प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला नहीं लग रहा है। स्थानीय सूत्रों और घटनास्थल के हालातों के मुताबिक, यह मामला 'ऑनर किलिंग' या आपसी रंजिश के तहत की गई हत्या का हो सकता है। सामाजिक लोक-लाज या जबरन कराई गई शादी से उपजे तनाव के कारण इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने