GA4-314340326 अनगड़ा व सिकिदिरी थाना क्षेत्र के छह मोबाइल टावर चोरी मामले का खुलासा, राजाडेरा का तौफीक है मास्टरमाइंड

अनगड़ा व सिकिदिरी थाना क्षेत्र के छह मोबाइल टावर चोरी मामले का खुलासा, राजाडेरा का तौफीक है मास्टरमाइंड

तौफीक अंसारी
angara(ranchi)  अनगड़ा और सिकिदिरी थाना क्षेत्र में बीते छह माह से पुलिस की नाक में दम करने वाले शातिर मोबाइल टावर चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना तौफीक अंसारी समेत उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पकड़ा गया मुख्य आरोपी तौफीक रांची जिले के अलग-अलग थानों में टावर चोरी के 33 मामलों में नामजद आरोपी है। 

टावर पर चढ़ने में माहिर थे चोर, लाखों का सामान चुराते थे 

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में राजाडेरा निवासी तौफीक अंसारी, पिस्कानगड़ी निवासी अकमल अंसारी और पुंदाग (इलाहीनगर) निवासी मुबारक अंसारी शामिल है। ये सभी आरोपी टावर पर चढ़ने के एक्सपर्ट है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तौफीक अंसारी पहले जियो (JIO) कंपनी में टावर लगाने के लिए साइट मैनेजर का काम कर चुका है, जिसके कारण उसे टावर में लगे कीमती उपकरणों की पूरी जानकारी थी। गिरोह टावर से आरएम मशीन, लिथियम बैटरी, बैटरी चार्जर और तांबे के महंगे केबल चुराता था। हर वारदात में करीब 5 लाख रुपये के सामान उड़ा लिए जाते थे। चुराए गए सामान को पतरातू (कांके) स्थित रेंडो के कबाड़ी गौरी कुमार को बेचा जाता था। 

इन 6 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा 1.

1 फरवरी: राजाडेरा स्थित BSNL टावर 2. 14-21 फरवरी: गुड़ीडीह स्थित BSNL टावर 3. 15 अप्रैल: जामुन स्थित BSNL टावर 4. 25 अप्रैल: चन्द्राटोली (चन्द्रायली) स्थित जियो टावर 5. 7 मई: सिंगारी स्थित BSNL टावर 6. 7 मई: हुंडरू फॉल स्थित BSNL टावर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हुई गिरफ्तारी क्षेत्र में लगातार हो रही टावर चोरी की घटनाओं को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने पिछले एक पखवाड़े से तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर पूरे गिरोह को दबोच लिया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने