angara(ranchi) विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को 'पर्यावरण बचाओ रैली सह मैराथन दौड़' का आयोजन किया जा रहा है। 6 किमी लंबी मैराथन दौड़ सुबह सात बजे लेपसर मोड़ से शुरू होगी। साथ ही रैली निकाली जाएगी। आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक जयराम महली ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। टाप फाइव प्रतिभागी को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। विजेता को दस हजार व उपविजेता को पांच हजार सहित टाप फाइव को नकद राशि दिया जाएगा। सफल आयोजन को लेकर एक कमिटि का गठन किया गया। अध्यक्ष सरफराज अहमद, सचिव इन्द्रनाथ महतो सहित कार्यकारिणी सदस्यों में बुधराम बेदिया, बबलू मिर्धा, ललकु मिर्धा, सूरज साहु, जयराम बेदिया, दिनदयाल बेदिया, बिक्रम ठाकुर, अर्जुन बेदिया और अरुण बेदिया शामिल है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.