GA4-314340326 बाइक दुर्घटना में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीएचडी के छात्र की मौत, दूसरा घायल

बाइक दुर्घटना में सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीएचडी के छात्र की मौत, दूसरा घायल

 

मृतक आलोक शर्मा
Angara (ranchi) अनगड़ा- हुंडरू फॉल मार्ग के नारायण सोसो के समीप बाइक दुर्घटना में सेंट्रल यूनिवर्सिटी रांची के पीएचडी के छात्र अलोक कुमार शर्मा (30) की मौत हो गई। वहीं इस घटना में बाइक में सवार दोस्त कोमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना सोमवार की रात करीब नौ बजे की है। मृतक अलोक मूल रूप से बिहार के बांका जिले के चंदारा गांव का रहने वाला था। रांची के एक लॉज में रहकर वह सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पीएचडी क़र रहा था। वहीं घायल कोमल कुमार रातू काठीटांड़ का रहने वाला है। दोनों एक बाइक में सवार होकर गेतलसूद डैम घूमने आए थे। इधर से वापसी के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नारायण सोसो मोड़ के समीप बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसपास के ग्रामीण दोनों को लेकर अनगड़ा सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने अलोक को मृत घोषित क़र दिया। घायल कोमल कुमार के परिजन उसे लेकर रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अनगड़ा थाना की पुलिस ने मृतक अलोक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने