![]() |
सच्चाई छिपाकर किया शोषण, शादी के दबाव पर मुकरा
पीड़िता मूल रूप से गुमला की रहने वाली है। आरोप के अनुसार, सीआरपीएफ जवान जयसिंह मुंडा ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया और शादी का वादा कर लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।
ऐसे खुला राज: युवती जब भी शादी की बात करती, आरोपी बहाने बनाकर टाल देता था। बार-बार दबाव बनाने पर जवान ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद छानबीन करने पर पीड़िता को पता चला कि जयसिंह पहले से ही शादीशुदा है और उसने पहचान व वैवाहिक स्थिति छिपाकर उसके साथ छल किया है।
चुटिया थाने में दर्ज हुई थी FIR, अनगड़ा पुलिस ने की कार्रवाई
धोखे का शिकार हुई युवती ने इस संबंध में रांची के चुटिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। चूंकि आरोपी अनगड़ा थाना क्षेत्र का निवासी था, इसलिए वहां की पुलिस को सूचित किया गया था। अनगड़ा थाना पुलिस ने कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को आरोपी जवान को धर दबोचा और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.