![]() |
विधायक की पहल लाई रंग, अंधेरा होते ही हरकत में आया विभाग
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे गांव की बिजली गुल हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत खिजरी विधायक से संपर्क किया। विधायक की त्वरित पहल पर विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाई और 24 घंटे के भीतर 200 KVA का नया ट्रांसफार्मर गांव में लगाकर सप्लाई बहाल कर दी। नया ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव रोशनी से जगमगा उठा और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर शमीम खान, कुलेश्वर मुंडा, अनिता देवी, शहनाज खातून, साकिर खान, रफीक, रुस्तम खान सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.