GA4-314340326 कार चोरी: नर्सिंग स्कूल संचालक की मारुति 800 पार, बारिश और ब्लैकआउट के कारण फुटेज भी धुंधली

कार चोरी: नर्सिंग स्कूल संचालक की मारुति 800 पार, बारिश और ब्लैकआउट के कारण फुटेज भी धुंधली

angara(ranchi) |अनगड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक निवासी और 'नाइटिंगल स्कूल ऑफ नर्सिंग' के संचालक अजीत महतो की कार चोरी हो गई है। चोरों ने नर्सिंग स्कूल के बाहर पार्क की गई सिल्वर कलर की मारुति 800 कार (JH01L 3851) पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत अनगड़ा थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 

रात को पार्क की, सुबह गायब मिली कार 

पीड़ित अजीत महतो ने बताया कि उन्होंने सोमवार की रात अपनी कार हमेशा की तरह नर्सिंग स्कूल के बाहर रांची-मुरी मुख्य मार्ग पर खड़ी की थी। मंगलवार की सुबह जब वे बाहर निकले तो कार गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। यह कार उनके बड़े भाई शंकर महतो के नाम पर पंजीकृत है। 

बारिश और कटौती बनी चोरों का 'सुरक्षा कवच' 

घटना के दौरान चोरों की पहचान में सबसे बड़ी बाधा मौसम और बिजली कटौती बनी।  संचालक के अनुसार: "सोमवार रात हुई मूसलाधार बारिश और रातभर बिजली न रहने (ब्लैकआउट) के कारण स्कूल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज काफी धुंधली आई है, जिससे चोरों का चेहरा स्पष्ट नहीं दिख पा रहा है।"  

पुलिस खंगाल रही आसपास के CCTV 

मामले की जानकारी मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस हरकत में आ गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपियों का सुराग लगाने के लिए रांची-मुरी रोड पर स्थित अन्य दुकानों और संस्थानों के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم