GA4-314340326 सेकी: सीएसआर फंड में 4 करोड़ की अनियमितता, घेराव, जांच कमिटि गठित

सेकी: सीएसआर फंड में 4 करोड़ की अनियमितता, घेराव, जांच कमिटि गठित

सेकी कार्यालय का घेराव करते ग्रामीण
angara(ranchi)  गेतलसूद डैम में बनाये जा रहे फलोटिंग सोलर पावर प्लांट की निर्माता एजेंसी सेकी(सोलर एनर्जी कोरपोरेशन आफ इंडिया) के सीएसआर फंड में बरती जा रही अनियमितता को लेकर शुक्रवार को विस्थापित संघर्ष समिति ने सेकी के गेतलसूद स्थित कैंप कार्यालय का घेराव किया। इससे पूर्व 18 मई को भी सेकी कार्यालय का घेराव किया गया था लेकिन कोई कारवाई नही हुआ। इससे ग्रामीण और आक्रोशित थे। इससे पूर्व गेतलसूद बजरंग चौक से आक्रोश मार्च निकाला गया। इसमें गेतलसूद डैम से विस्थापित गेतलसूद व सिरका पंचायत से काफी संख्या में विस्थापित परिवार के लोग शामिल हुए। इसका नेतृत्व युवा नेता सह समाजसेवी अजय उरांव कर रहे थे। ग्रामीणों ने सेकी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सीएसआर फंड में चार करोड़ रूपया से अधिक का अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया। 

चार करोड़ रूपया से अधिक राशि का हुआ सीएसआर घाेटाला: अजय उरांव

अजय उरांव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 व 2025-26 में चार करोड़ रूपया से अधिक का खर्च सीएसआर फंड से दिखाया गया। लेकिन धरातल में काम हुआ ही नही। सीएसआर फंड की राशि को कथित बिचौलिया व अधिकारियों ने आपस में बांट लिया। घेराव के बाद आठ सूत्री ज्ञापन उपायुक्त् के नाम सेकी को सौंपा गया। इसमें 15 जून तक मांगों पर जवाब देने का अल्टीमेटम दिया गया। ऐसा नही होने पर परियोजना के कार्य को ठप्प करा दिया जाएगा। संचालन जगेश्वर महतो व सूरज उरांव ने किया। इस अवसर पर प्रमुख दीपा उरांव, पूर्व प्रमुख अनिता गाड़ी, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, गौरीशंकर मुंडा, राजेश लोहरा, नारायण महतो, अजय राज, रितेश महतो, सत्येन्द्र मुंडा, सुनील गोस्वामी, जीतेन्द्र मुंडा, बिपिन मुंडा, नोगेन गोस्वामी, वरूण ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राजन महतोख् संदीप लोहरा, बिट्टू ठाकुर, बिट्टू उरांव, अमित उरांव, बबलू मुंडा, जीतलाल महतो, उमेश महतो, चंदन गोस्वामी, संजय दास गोस्वामी, प्रकाश कुम्हार, नीरज मुंडा, आरती देवी, रूपाली देवी, सरस्वती देवी, शीला देवी, सुनील उरांव सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।                   
सीएसआर फंड में अनियमितता की जांच को लेकर कमिटि गठित

सेकी पर सीएसआर फंड के आवंटन में बरती गई अनियमितता को लेकर प्रखंड शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष सह अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने एक ग्यारह सदस्यीय कमिटि का गठन किया है। 10 जून को अंचल कार्यालय में इस मामले को लेकर सेकी, विस्थापित संघर्ष समिति सहित अन्य सदस्यों के साथ एक बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता अंचल पदाधिकारी राजू कमल ने की थी। इसमें आरोपों की गंभीरता को देखते हुए कमिटि का गठन किया गया। कमिटि के सदस्यों में अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, सीआई शशिकांत चौधरी, गेतलसूद के पूर्व मुखिया गौरीशंकर मुंडा, अजय उरांव, सेकी के कनीय अभियंता नवीन उरांव, एलएंडटी में एस सर्वानन, एफपीओ अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, एफपीओ सचिव रीना कुमारी, कनीय अभियंता गौतम कुमार, राजेश लोहरा आदि शामिल है। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم