GA4-314340326 शौच करने निकला अधेड़ को हाथी ने सूंड़ में लपेटकर पटका, स्थिति गंभीर

शौच करने निकला अधेड़ को हाथी ने सूंड़ में लपेटकर पटका, स्थिति गंभीर

घायल के पुत्र को मुआवजा देते वनरक्षी
angara(ranchi)  कुच्चू के इरबाडीह निवासी विजय बेदिया(65) को हाथी ने अपने सूंढ़ से उठाकर पटक दिया। इससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे की है। बताया जाता है कि विजय शौच के लिए घर से थोड़ी दूर झाड़ी किनारे जा रहा था। इस झाड़ी के पीछ़े पहले से ही एक जंगली हाथी छिपा हुआ था। जैसे ही वह शौच के लिए बैठने लगा पीछे से हाथी निकला व सूंढ़ से उठकार पट दिया। इससे विजय की कई जगहों से हडडी टूट गई। पटकने के बाद हाथी झाड़ी से निकलकर जंगल की तरफ चला गया। स्वजन इलाज के लिए सीएचसी अनगड़ा ले गये। जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा के प्रभारी वनपाल नितिन गुप्ता च वनरक्षी अजहर जोया ने घायल विजय के पुत्र लखीराम बेदिया को 5 हजार रूपया की मुआजवा राशि प्रदान किया। इस अवसर पर कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, विधायक प्रतिनिधि शफीक अंसारी, कृष्णा महली, विजय खलखो, सोनाराम बेदिया, सुरेन्द्र बेदिया, संतु बेदिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم