 |
|
angara(ranchi) एक दशक बाद चतरा के बुढ़ीबेड़ा निवासी अंतुनी देवी पति सोमा मुंडा का मंगलवार को राजस्व रसीद निर्गत हुआ। बुढ़ीबेड़ा के खाता नंबर 82 के विभिन्न प्लाटों में कुल रकबा 6.76 एकड़ का आनलाइन रसीद अंचल कार्यालय द्वारा आयोजित जनता दरबार में निर्गत हुआ। पिछले एक दशक वर्ष 2016 से रसीद निर्गत कराने को लेकर अंतुनी देवी लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रही थी। अंतुनी बताती है आवेदन देते देते थक गई थी। प्रयास छोड़ दिया। लेकिन मन नही माना और अंतिम प्रयास सोचकर फिर से अनगड़ा के अंचल पदाधिकारी राजू कमल से मिलकर अपनी समस्या बताई। अंचल पदाधिकारी राजू कमल बताते है काफी प्रयास से एक दशक बाद अंतुनी का राजस्व रसीद निर्गत हुआ। आनलाइन में खाता नंबर अंकित नही था। रकबा भी जीरो दिखा रहा था। एक एक करके सभी त्रुटि को दूर करने में समय लगा। और आज रसीद निर्गत कर दिया गया। रसीद निर्गत होने से अंतुनी काफी खुश दिखी। इसके अलावा जनता दरबार में कुल 111 मामले का निष्पादन हुआ। इसमें से दाखिल खारिज–13, एलाआरडीसी अपीलवाद दाखिल खारिज वाद–02, आनलाइन सुधार–08, जाति प्रमाण पत्र–35, आवासीय प्रमाण पत्र-25, आय प्रमाण पत्र–15, पारिवारिक सूची-04, नकल-05, जाति–आवासीय सत्यापन–01 और 46 सीएनटी परमिशन-03 का निष्पादन किया गया। इस मौके पर सीआई शशिकांत चौधरी, राजस्व कर्मचारी सुखदेव कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.