GA4-314340326 हनुमान मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर 251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

हनुमान मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर 251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

angara(ranchi)  हरातू पंचायत के आगऱ टोली में हनुमान मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव को ले मंगलवार से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। पहले दिन 251 महिलाओं ने कलश यात्रपा निकाली। गेतलसूद डैम से कलश में जल भरकर ग्राम भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। कलश यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य अनगड़ा पश्चिमी अनुराधा मुंडा, भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार शामिल हुए। पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। समिति के अध्यक्ष नागेश्वर महतो ने बताया कि तीन दिनी अनुष्ठान में पहले दिन कलश यात्रा, दूसरे दिन 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन और अंतिम दिन प्रसाद वितरण और भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन होगा। पूजा दिगंबर गोस्वामी व पं. ईश्वरचन्द्र गोस्वामी करा रहे है। इस अवसर पर भाजपा नेता रामसाय मुंडा, संजय नायक, हरातू  मुखिया राजेंद्र बेदिया, संरक्षक तीर्थनाथ महतो, संतोष पाहन, सचिव संजय करमाली, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, सूरज मुंडा, धनकिशोर महतो, तुलसी मुंडा, जयनंदन सिंह, नंदलाल राम, हरिकिशुन महतो, द्वारिका रजवार, लालमोहन पाहन, माधो करमाली, कालीचरण मुंडा, अजय रजवार, बालेश्वर महतो, तारकेश्वर महतो, महानंद रजवार, शंकर मुंडा, क्षविनाथ मुंडा, शिवधर रजवार आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم