angara(ranchi) गेतलसूद-हुंडरू मार्ग के बुकी मोड़ में मंगलवार की रात आठ बजे एक आई-20 कार जेएच01एफएच 0216 ने रोड किनारे खड़ा 11 हजार वोल्ट बिजली तार पोल को जबर्दस्त ठोकर मार दिया। इससे बिजली का पोल टूटकर कार के उपर आ गिरा। इससे एक बड़ा हादसा टल गया। पोल के गिरते ही 11 हजार वोल्ट करंट ट्रीप कर गया। जिससे कार के सभी सात यात्री सुरक्षित बच सके। इस घटना में कार के आगे का हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रसत हो गया। इस घटना के बाद गेतलसूद इलाके में बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। हालांकि समय पर कार का एयर बैग खुल जाने के कारण कार के अंदर सवार सभी सात यात्रियों की जान बच गई। किसी भी यात्री को खरोंच भी नही आया। सभी यात्री चुटिया रांची के निवासी थे। वे सभी सिकिदिरी से धुमते हुए हुंडरूफाल- गेतलसूद रोड होते हुए वापस चुटिया आ रहे थे। कार में 5 वयस्क व दो नाबालिग सवार थे। मौके पर अनगड़ा थाना की पुलिस पहुंची। इधर यात्रियों को सुरक्षित चुटिया भेजने की कवायद की जा रही है। ज्ञात हो कि बुकी मोड़ काफी जानलेवा है। तीखा मोड़ व रोड के दोनों तरफ झाड़ी होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। पिछले एक दशक में इस तरह पर हुई दुर्घटना में आधा दर्जन यात्रियों की मौत हो चुकी है। ग्रामीण राजेश ठाकुर ने बताया कि तीखा मोड़ होने के कारण वाहन चालक बुकी मोड़ में अपना नियंत्रण खो देते है। इस जगह पर एक सुरक्षा बोर्ड लगाने की जरूरत है। जिससे सावधानी से चालकगण मोड़ को पार कर सके।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.