GA4-314340326 सीआईटी रजत जयंती पर तीन दिवसीय फेस्ट जेनेसिस शुरू, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

सीआईटी रजत जयंती पर तीन दिवसीय फेस्ट जेनेसिस शुरू, सुदेश महतो ने किया उद्घाटन

angara(ranchi)  कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के रजत जयंती(25वर्ष) के मौके पर गुरूवार से तीन दिवसीय(16-18 अप्रैल) टेक्नो फेस्ट जेनेसिस 2026 का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख मोतीलाल पिंगुआ ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अतिथियों ने कैंब्रिज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक अध्यक्ष डा. बहादुर सिंह की आदमकद तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। तीन दिवसीय फेस्ट में 17 अप्रैल को डीजे कोयल और उसकी टीम अपनी प्रस्तुति देगी। 18 अप्रैल को मशहूर पॉप बैंड विश के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि पिछले पच्चीस वर्षों में इस संस्थान ने काफी तरक्की की है। ग्रामीण परिवेश के गरीब मेधावी प्रतिभा को उभरने का मंच दिया। हाल के समय में यह संस्थान झारखंड ही नहीं अपितु बिहार, उत्तरप्रदेश और प. बंगाल के विद्यार्थियों की भी पहली पसंद बनकर उभरा है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, इंस्टीट्यूट्स ऑफ इंजीनियर झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष संदीप कुमार भगत, उपप्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह ने भी अपने अपने विचार रखे। इस दौरान सीआईटी व कैंब्रिज ग्रुप के अन्य संस्थानों की छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत, नागपुरी गीत, फॉक डांस, भांगड़ा नाच प्रस्तुत किया। रैंप वॉक का भी आयोजन हुआ। संध्या बेला में मशहूर स्टैंडअप कॉमेडी कलाकार साहिल दत्त ने अपनी हास्य कला से लोगों को खूब गुदगुदाया। इस अवसर पर आजसू नेता डॉ देवशरण भगत, कल्चरल कमिटी की अध्यक्ष डॉ पल्लवी सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ शालिनी सिंह, डॉ केके सिंह, रीता सिंह, सुनीता नाथ, प्रो अमित सिंह, अंकित सिंह, दीपक वर्मा, धर्मेन्द्र तिवारी, डॉ रणवीर कुमार, प्रो अरशद उस्मानी, डॉ डीके सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم