GA4-314340326 उषा मार्टिन विवि ने स्कॉलर ज़ेड के साथ एमओयू किया

उषा मार्टिन विवि ने स्कॉलर ज़ेड के साथ एमओयू किया

angara(ranchi)  उषा मार्टिन विवि अनगड़ा ने छात्र जीवन को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्कॉलर जेड के साथ गुरूवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया। एमओयू पर हस्ताक्षर विवि में वरिष्ठ अधिकारियों और दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर प्रो मिलिंद, रजिस्ट्रार डॉ शिव प्रताप वर्मा तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर सहित स्कॉलर ज़ेड की टीम के सदस्य उपस्थित थे। पदाधिकारियों ने बताया कि यह समझौता विवि के छात्र-केंद्रित और उत्तरदायी परिसर विकसित करने के प्रयास का हिस्सा है। स्कॉलर ज़ेड के प्लेटफॉर्म के उपयोग से हॉस्टल प्रबंधन अधिक सुव्यवस्थित और पारदर्शी होने की उम्मीद है। प्लेटफॉर्म के माध्यम से हाउसकीपिंग, मरम्मत और रखरखाव जैसी सेवाओं को भी अधिक संगठित ढंग से संचालित किया जाएगा।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم