फोटो : कांके में हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करते झारखंड प्रदेश मुखिया संघ अध्यक्ष सोमा उरांव। फोटो : कांके में हिन्दू सम्मेलन के कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अतिथिगण।
KANKE, (RANCHI): व्यवहारिक और संवैधानिक दोनों रूप से जनजातीय समाज एवं हिन्दू एक हैं। यह बात झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव ने रविवार को कांके में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में कही। कहा है कि सनातन शब्द संथाल से निकला है। संथाल और सनातन एक ही संस्कृति और परंपरा के वाहक हैं। सनातन, सरना और आदिवासी में कोई भेद नहीं है। सबों के देवी, देवता और पूर्वज एक हैं। नदी, पेड़, पहाड़, प्रकृति और गो माता को सभी पूजते हैं। कांके चौक के निकट सकल हिंदू समाज द्वारा रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते उन्होंने कहा की झारखंड में ईसाई मिशनरियों को विकास के नाम पर विदेशों से प्रतिवर्ष 52 हजार करोड़ रुपए प्राप्त हो रहा है, किंतु इसका अधिकांश भाग चंगाई सभा, प्रार्थना सभा और धर्मांतरण पर खर्च हो रहा है। देश में चल रहे लव जिहाद के प्रति सचेत करते हुए उन्होंने समाज के सभी वर्गों- अगड़ा, पिछड़ा, सवर्ण, आदिवासी, हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध- सबको एकजुट रहने की सलाह दी, ताकि भविष्य में देश और धर्म बचा रहे। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत पर्यावरण प्रमुख महेंद्र कुमार ने संघ स्थापना की पृष्ठभूमि और राष्ट्र संवर्धन के लिए पिछले 100 वर्षों के दौरान संघ कार्यकर्ताओं के योगदान और बलिदान को रेखांकित किया। समाज को सबल, संगठित और सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने पंच परिवर्तन का संदेश- सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन, नागरिक कर्तव्य बोध जीवन में उतारने पर जोर दिया। कांके थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर ने धर्म का इस्तेमाल समाज को जोड़ने हेतु करने तथा शराब एवं अन्य नशीली वस्तुओं से बचने की सलाह दी। करपात्री सेवा आश्रम, मसमानो, लोहरदगा के स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में भी पुरातात्विक खुदाई में देवी-देवताओं की 5-10 हजार वर्ष पुरानी प्रतिमाएं प्राप्त हुई हैं जो इस बात का प्रमाण है कि जनजाति समाज भी हजारों वर्ष से प्रकृति के साथ-साथ सनातन देवी-देवताओं की पूजा करते रहे हैं। इसके पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक अर्जुन राम तथा कार्यक्रम का संचालन रमेश साहू ने किया। इस अवसर पर शिक्षा, समाजसेवा और संस्कृति संवर्धन के क्षेत्र में विशेष योगदान करने वाले लगभग एक दर्जन लोगों को सम्मानित भी किया गया। वहीं गायत्री परिवार की रांची जिला युवा समन्वयक सुलोचना शाहदेव के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार से जुड़े बच्चों ने भजन एवं नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति की। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी हुआ। इस अवसर पर पंकज वत्सल, चेतन अग्रवाल, प्रभात भूषण, सुकेश तिवारी,पवन ठाकुर, अविनाश कुमार, विकास कुमार,अश्विनी शाहदेव, संतोष शाहदेव, राजू सिंह, तरुण वर्मा, आशीष सिंह, हीरा सिंह, जिप सदस्य किरण देवी, सुषमा देवी, संगीता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कांके में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन ; व्यवहारिक व संवैधानिक दोनों रूप से जनजातीय समाज व हिन्दू एक हैं : सोमा उरांव
Kanke
0
Tags
Kanke News


إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.