GA4-314340326 ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर बोड़ेया का 362 वां स्थापना दिवस सोमवार को, होंगे विशेष कार्यक्रम

ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर बोड़ेया का 362 वां स्थापना दिवस सोमवार को, होंगे विशेष कार्यक्रम

फोटो: श्री मदन मोहन मंदिर बोड़ेया कांके। KANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची के कांके प्रखंड क्षेत्र के बोड़ेया गांव स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर का 362 वां स्थापना दिवस सोमवार को अक्षय तृतीया को मनाया जाएगा। वर्ष 1665 में वैशाख शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को इसकी स्थापना स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण तिवारी के द्वारा करवाया गया था। मंदिर समिति के संरक्षक समाजसेवी गोविंद नारायण तिवारी ने बताया कि उस समय लगभग 14001 रुपये की लागत से 14 साल में इसका निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था। इसके निर्माण और स्थापना से जुड़ा ताम्र पत्र आज भी उपलब्ध है। आज भी यह अपनी बेजोड़ स्थापत्य कला और निर्माण की सुंदरता से भक्तों का मन मोह लेता है। इसमें भगवान मदन मोहन स्वामी माता लक्ष्मी के साथ विराजते हैं। स्थापना दिवस पर भगवान की विशेष पूजा अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और बिजली की आकर्षक साज सज्जा से सजाया जाएगा। साथ ही विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। शाम 7:30 बजे विशेष आरती होगी। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रख्यात कलाकार विपुल नायक एवं उनके टीम के द्वारा नृत्य-संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही ख्याति प्राप्त गायिका मृणालिनी अखौरी के द्वारा भजन की प्रस्तुति की जाएगी। यह जानकारी अध्यक्ष सुधांशु नारायण तिवारी ने दी। इस मौके पर कुछ विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस विशेष मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों को मंदिर समिति की ओर से आमंत्रित किया गया है। कार्यकम को सफल बनाने में मंदिर प्रबंध समिति के संरक्षक गोविन्द नारायण तिवारी, अध्यक्ष सुधांशु नारायण तिवारी, सचिव मनोज नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष गोपाल नारायण तिवारी सहित मंदिर प्रबंधन समिति के सभी सदस्य एवं ग्रामीण लगे हुए हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم