angara(ranchi) स्कूली बच्चों से भरा एक आटो शनिवार को गेतलसूद-हूंडरू फाल मार्ग में मैनीछापर दशमाइल के पास रोड किनारे एक पेड़ से जा टकराया। घटना दोपहर साढ़े बारह बजे हुई। इस दुर्घटना में आटो चालक चमना बेदिया के अलावा तीन बच्चें व स्कूल की शिक्षिका शीतल कुमारी घायल हो गये। सभी घायल नवागढ़ स्थित श्री श्री ज्ञान मंदिर स्कूल नवागढ़(रंगामाटी) के छात्र है। घायलों में लक्षण बेदिया(8), सुमन कुमारी(9), दुर्गा बेदिया(8) व शिक्षिका शीतल कुमारी(25), आटो चालक चमना बेदिया शामिल है। सीएचसी अनगड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बेहतर चिकित्सा के लिए रिम्स रेफर किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि आटो चालक चमना बेदिया स्कूल छुटटी होने के बाद शिक्षिका व 9 बच्चों को लेकर टाटी मैनीछापर जा रहा था। दशमाइल चौक पहुंचते ही अचानक से आटो को स्टेयरिंग जाम हो गया, और ब्रेक भी काम करना बंद कर दिया। इससे आटो अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़ा एक पेड़ से जा टकराया। तत्काल सभी घायलों को स्कूटी सहित अन्य माध्यमों से सीएचसी अनगड़ा लाया गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार, बुधराम बेदिया आदि अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों को अपने वाहन से लेकर रिम्स लाया। लक्षण बेदिया को छोड़ सभी को इलाज के बाद घर लाया गया। लक्षण का पैर टूट गया है। इधर जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सीएचसी अनगड़ा के द्वारा घायलों के इलाज में कोताही बरती गई है। इस लापरवही को लेकर 27 अप्रैल को सीएचसी का घेराव किया जाएगा।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.