angara(ranchi) आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा के सभागार में शनिवार को पूर्वी अनुमंडल, डाक विभाग द्वारा डाक जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका अध्यक्षता डाक निरीक्षक चंदन कुमार व संचालन भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ के प्रमंडलीय सचिव रामकुमार दीपक ने किया। मुख्य अतिथि अनगड़ा अंचल पदाधिकारी राजू कमल, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा व अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव थे। जागरूकता शिविर में अनगड़ा, नामकुम, ओरमांझी व सिल्ली के विभिन्न पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामप्रधान, पोस्टमास्टर शामिल हुए। लोगों से बचत के लिए डाक घर में खाता खोलने का आहवान किया। डाकघर के बचत खाता में केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी तरह के अनुदान राशि(डीबीटी) का लाभ लिया मिलता है। इसमें किसान सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, मइंया सम्मान योजना आदि राशि शामिल है। भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं अटल पेंशन योजना का भी लाभ ले सकते है। नारी सशक्तिकरण के तहत "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" के लिए सुकन्या समृद्धि खाता जीरो से दस साल तक की बच्चियों के लिए भारत सरकार द्वारा समाज के लिए कवच है। डाकघर की डाक जीवन बीमा "कम प्रीमियम अधिक बोनस" पर समाज को सबल बनाने में अहम रोल निभा रहा है। डाकघर धन संचय करने में भी समाज को सजगता प्रदान कर रहा है और अधिक से अधिक ब्याज प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर आरटीसी स्कूल के प्राचार्य नरेन्द्र नाथ महतो, हेरातू मुखिया राजेन्द्र बेदिया, बोंगइबेड़ा मुखिया हिरदु उरांव, हेसल मुखिया कविता देवी, हेसल उपमुखिया दुर्गा महतो आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.