GA4-314340326 कांके चौक श्री शिव मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष द्विवेदी का दुखद निधन

कांके चौक श्री शिव मंदिर के पुजारी पंडित सुभाष द्विवेदी का दुखद निधन

फोटो: स्वर्गीय पंडित सुभाष द्विवेदी। KANKE,(RANCHI)। राजधानी के कांके चौक स्थित श्री शिव मंदिर के पुजारी सह रिनपास के धर्मोपदेशक आचार्य पंडित सुभाष द्विवेदी (70वर्ष) का दुखद निधन गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे इलाज के क्रम में हो गया। वे विगत दो-तीन दिनों से अस्वस्थ थे। उनको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके पार्थिव शरीर को फिलहाल रिनपास के मार्चरी में रखा गया है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंडित सुभाष द्विवेदी कर्मकांड और वैदिक पूजा पद्धति के अच्छे जानकार थे। उनके असामयिक निधन पर कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, मदन कुमार महतो, गिरिजा शंकर पांडेय, सुनील गुप्ता, शिवजी दूबे, पंडित घनश्याम, अनिल साहू, अशोक महतो, जगत नारायण राय, राजकिशोर वर्मा, मुकेश यादव, विवेक प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, मुनि प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन को कांके क्षेत्र के सनातन समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके दो पुत्र हिमांशु कुमार और सुधांशु द्विवेदी हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم