![]() |
गिरिडीह: नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास मोहल्ले में 5 मार्च को डीजे बजाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष का पुलिस ने पूर्ण खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक कुल छह बालिग आरोपियों और एक किशोर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
बीती 5 मार्च को रविदास मोहल्ले में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी। इसी दौरान आरोपियों ने अजय दास पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद 6 मार्च को नगर थाना में 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
SIT का गठन और कार्रवाई
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (DSP) प्रथम नीरज कुमार सिंह कर रहे थे।
एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय आसूचना (ह्यूमन इंटेलिजेंस) के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पहले राहुल दास (21 वर्ष), ललिता देवी (35 वर्ष) और राजन दास (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उसके बाद रोहित दास, रवि दास और रोनी दास की गिरफ्तारी हुई। घटना में संलिप्त एक किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।
बरामदगी: मुख्य आरोपी रोहित दास की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू बरामद कर लिया है, जो इस केस में एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य है।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.