भुजाली और उस्तरे से हमला, मृतक के दो भाई भी गंभीर; मंत्री सुदिव्य सोनू ने शांत कराया मामला
![]() |
| गुस्साए लोगों को शांत कराने का प्रयास करते पुलिसकर्मी। |
10 बजे शुरू हुआ विवाद, पड़ोसियों ने किया हमला
होली के दूसरे दिन गुरुवार रात करीब 10 बजे अजय दास और उसके भाई घर के पास डीजे बजा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के ही रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित और रवि दास ने वहां पहुंचकर डीजे बंद करने को कहा। मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियारों (भुजाली और उस्तरा) से अजय और उसके भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई लहूलुहान हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
![]() |
| पीड़ित परिवार को भरोसा देते मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू। |
मंत्री ने दिया दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा
सड़क जाम की सूचना मिलते ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद मंत्री सदर अस्पताल पहुंचे और घायल युवकों का हालचाल जाना। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिसिया कार्रवाई पर भी उबाल: ग्रामीणों ने लगाया लाठीचार्ज और अभद्रता का आरोप हत्या की घटना से पहले बुधवार को पुलिस की कार्यशैली को लेकर भी क्षेत्र में भारी तनाव देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर थाना पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान उन पर लाठीचार्ज किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की।
* SP को सौंपा आवेदन: ग्रामीणों ने गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार को लिखित शिकायत देकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
* मंत्री ने की निंदा: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना को गलत बताते हुए इसकी निंदा की और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
इलाके में पुलिस बल तैनात तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए रविदास टोला और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। डीएसपी नीरज सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं।


एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.