GA4-314340326 जमीन माफियाओं के विरूद्ध ग्रामीण गोलबंद, सीएम से जमीन बचाने की गुहार

जमीन माफियाओं के विरूद्ध ग्रामीण गोलबंद, सीएम से जमीन बचाने की गुहार

 

angara(ranchi)  आदिवासी समाज की परंपरागत मड़ई पूजा स्थल, सरना धर्म, मसना की जमीन व गैर मजरूआ जमीन को जमीन दलालों से बचाने राजाडेरा के ग्रामीण गोलबंद हो गये। इस कवायद को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने सीएम हेमंत सोरेन सहित विभिन्न अधिकारियों को मांगपत्र सौंपा। दूसरी तरफ कथित जमीन दलाल व भू-माफियाओं का एक गुट है जो गांव की परंपरागत पहचान व धार्मिक प्रतीकों को नष्ट कर जमीन को बेचने में लगा है। इससे गांव में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। कभी भी शांति भंग हो सकता है। सीएम को दिये आवेदन में कहा गया कि भू-माफिया व जमीन दलालों व असमाजिक तत्वों की मिलीभगत से भुईहरी जमीन के परमिशन की आड़ में सरना, प्राचीन मड़ई, मसना व गैरमजरूआ जमीन की बड़े पैमाने पर खरीद बिक्री की जा रही है। राजाडेरा राजस्व गांव के रूपडू गांव के चांदीडीह में खाता नंबर 139 रकबा 4.11 एकड़, खाता 42 व 94 में कुल रकबा 3.42 एकड़, खाता संख्या 3 व 4 में कुल रकबा 5.33 एकड़ भूमि जो बकास्त भुईहरी जमीन के लिए परमिशन आवेदन दिया गया है। 

जमीन परमिशन की आड़ में करीब 20-21 एकड़ अतिरिक्त सरना, प्राचीन मड़ई, मसना व गैरमजरूआ नेचर की जमीन की बड़े पैमाने पर खरीद बिक्री की जा रही है। इस खरीद-बिक्री में सीएनटी एक्ट का उललंधन किया जा रहा है। विरोध करने पर झूठा मुकदमा में फंसा, हत्या कराने की धमकी दी जा रही है। लगातार जमीन दलाल उक्त् नेचर की भूखंड पर अवैध तरीके से जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है। इससे रूपरू गांव में लगातार तनाव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों ने परमिशन को रदद करने की मांग की है। राजाडेरा मुखिया मोतीराम मुंडा ने बताया कि पिछले दिनों ग्रामीणों ने जमीन दलालों के इस कवायद का विरोध किया तो टार्चर कराया गया। वही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि एक बार मामला थाना में आया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई। सरना, प्राचीन मड़ई, मसना व गैरमजरूआ नेचर भूखंड पर आवागमन को लेकर रास्ता छोड़ने पर सहमति बनी थी।     

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم