![]() |
| निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त। |
लालपुर में उदय मिष्ठान भंडार को चेतावनी, सौरभ टावर के बेसमेंट की होगी जांच
निरीक्षण के दौरान लालपुर स्थित उदय मिष्ठान भंडार के पास गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई और संचालक को अंतिम चेतावनी दी गई। वहीं, करमटोली स्थित सौरभ टावर के बेसमेंट में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी और कई बड़े मॉल (आर्कटिक मॉल, सहाय हाईट) द्वारा निगम को गिफ्ट की गई जमीन के निजी इस्तेमाल की जांच के आदेश दिए गए हैं।
सड़क पर गाड़ी धोई तो खैर नहीं, वेंडिंग जोन से बाहर हटे ठेले
प्रशासक ने निर्देश दिया कि मोराबादी मार्ग पर राज कार वाश सेंटर जैसे संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाए, जो सड़क पर ही गाड़ियां धोकर बिटुमिन रोड को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही, फिरायालाल से मिशन चौक तक यातायात बाधित करने वाले वेंडर्स को हटाया गया और सेंट जेवियर कॉलेज प्रबंधन से छात्रों की पार्किंग परिसर के अंदर ही सुनिश्चित करने को कहा गया है।
हर दुकान के बाहर लिखना होगा ट्रेड लाइसेंस नंबर
निगम ने व्यवसायियों के लिए नए कड़े नियम लागू किए हैं:
* ट्रेड लाइसेंस: सभी दुकानों के बाहर अब ट्रेड लाइसेंस नंबर लिखना अनिवार्य होगा।
* बिल्डिंग प्लान: व्यावसायिक भवनों के बाहर बिल्डिंग प्लान नंबर अंकित करना होगा।
* CCTV से निगरानी: अवैध पोस्टर या होर्डिंग लगाने वालों को सीसीटीवी से पहचान कर जुर्माना वसूला जाएगा।
* जब्ती अभियान: सड़क पर लोहा, लकड़ी या निर्माण सामग्री रखने पर सीधे जब्ती की जाएगी।
* तंबाकू पर रोक: COTPA के तहत तंबाकू उत्पादों और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा।
रांची को मॉडल सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता है। अब बदलाव केवल कागजों पर नहीं, सड़कों पर दिखेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों को सील करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। - सुशांत गौरव, प्रशासक, रांची नगर निगम

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.