GA4-314340326 रांची की 10 सड़कों पर अब दिखेगा बदलाव: अवैध पार्किंग और सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर ₹50 हजार जुर्माना

रांची की 10 सड़कों पर अब दिखेगा बदलाव: अवैध पार्किंग और सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर ₹50 हजार जुर्माना

 

निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ बैठक करते नगर आयुक्त।
रांची: राजधानी की सड़कों को स्मार्ट और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। शनिवार को प्रशासक सुशांत गौरव ने डेडिकेटेड रोड मैनेजमेंट टीम (DRMT) की तीसरी समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब नियम तोड़ने वालों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। शहर की 10 मुख्य सड़कों पर चलाए गए अभियान में लालपुर और कोकर मार्ग पर निगम के नियमों की अनदेखी करने वाले संस्थानों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

लालपुर में उदय मिष्ठान भंडार को चेतावनी, सौरभ टावर के बेसमेंट की होगी जांच

निरीक्षण के दौरान लालपुर स्थित उदय मिष्ठान भंडार के पास गंदगी पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई गई और संचालक को अंतिम चेतावनी दी गई। वहीं, करमटोली स्थित सौरभ टावर के बेसमेंट में चल रही कमर्शियल एक्टिविटी और कई बड़े मॉल (आर्कटिक मॉल, सहाय हाईट) द्वारा निगम को गिफ्ट की गई जमीन के निजी इस्तेमाल की जांच के आदेश दिए गए हैं।

सड़क पर गाड़ी धोई तो खैर नहीं, वेंडिंग जोन से बाहर हटे ठेले

प्रशासक ने निर्देश दिया कि मोराबादी मार्ग पर राज कार वाश सेंटर जैसे संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाए, जो सड़क पर ही गाड़ियां धोकर बिटुमिन रोड को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही, फिरायालाल से मिशन चौक तक यातायात बाधित करने वाले वेंडर्स को हटाया गया और सेंट जेवियर कॉलेज प्रबंधन से छात्रों की पार्किंग परिसर के अंदर ही सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 हर दुकान के बाहर लिखना होगा ट्रेड लाइसेंस नंबर

निगम ने व्यवसायियों के लिए नए कड़े नियम लागू किए हैं:

 * ट्रेड लाइसेंस: सभी दुकानों के बाहर अब ट्रेड लाइसेंस नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

 * बिल्डिंग प्लान: व्यावसायिक भवनों के बाहर बिल्डिंग प्लान नंबर अंकित करना होगा।

 * CCTV से निगरानी: अवैध पोस्टर या होर्डिंग लगाने वालों को सीसीटीवी से पहचान कर जुर्माना वसूला जाएगा।

 * जब्ती अभियान: सड़क पर लोहा, लकड़ी या निर्माण सामग्री रखने पर सीधे जब्ती की जाएगी।

 * तंबाकू पर रोक: COTPA के तहत तंबाकू उत्पादों और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलेगा।

रांची को मॉडल सिटी बनाना हमारी प्राथमिकता है। अब बदलाव केवल कागजों पर नहीं, सड़कों पर दिखेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों को सील करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। - सुशांत गौरव, प्रशासक, रांची नगर निगम



Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم