angara(ranchi) होली और ईद पर्व को लेकर शनिवार को सिकिदिरी थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन मिश्रा ने किया। बैठक में आपसी भाईचारे व सौहार्द पूर्ण वातावरण में होली और ईद का त्यौहार मनाने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी सचिन मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी व्यक्तियों की सहभागिता जरूरी है। क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी की सजगता जरूरी है। पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई। संचालन फारूक खान ने किया। सभी सदस्यों को थाना प्रभारी ने ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर एसआई सुधीर सिंह, बाबुलाल टूड्डू, उत्तम पासवान, पूर्व उप प्रमुख मुंतजीर अहमद रजा, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, हरातू मुखिया राजेंद्र बेदिया, चाडू मुखिया रोजलीन लकड़ा, खालिक खान, ग्राम प्रधान निर्मल करमाली, शिवधर रजवार, शफीक अंसारी, रंजीत सिंह, प्रदीप नायक, नजीर खान, महेश गंझू, शफीक अंसारी, गणेश महतो, योगेंद्र बेदिया आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.