GA4-314340326 कुरमी सम्मेलन में आंदोलन की बनी रणनीति, 22 फरवरी के महारैली में शामिल होंगे पांच लाख लोग

कुरमी सम्मेलन में आंदोलन की बनी रणनीति, 22 फरवरी के महारैली में शामिल होंगे पांच लाख लोग

अपने विचार रखते शीतल ओहदार
angara(ranchi) चिलदाग स्कूल मैदान में शनिवार को बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के बैनर तले एकदिवसीय सम्मेलन हुआ। इसमें कुरमी समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। अध्यक्षता कुरमी विकास मोरचा के रांची जिलाध्यक्ष सोनालाल महतो व संचालन राजेश महतो ने किया। मुख्य अतिथि समन्वय समिति के मुख्य संयोजक सह कुरमी विकास मोरचा के केन्द्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार, विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद डॉ अमर कुमार चौधरी, सुरेन्द्र महतो, रामपोदो महतो थे। 

कुरमी समाज की मांग 75 साल पुरानी: शीतल ओहदार

शीतल ओहदार ने कहा कि कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने एवं कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध करने की मांग को लेकर कुड़मी/ कुरमी समाज लागातार आंदोलन कर रही है। यह आंदोलन लागातार 1950 से ही 75 वर्षों से संवैधानिक अधिकार को लेकर आंदोलनरत है। आगामी 22 फरवरी को प्रभात तारा मैदान रांची में कुड़मी/कुरमी अधिकार महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कुरमी समाज के पांच लाख लोग अपनी पारंपरिक वेशभूषा और परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे। 

बच्चों को करें शिक्षित: डा. अमर कुमार चौधरी

डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा समाज तभी आगे बढ़ेगा हमारे बाल बच्चों शिक्षित होंगे। शिक्षित समाज ही सौहादपूर्ण वातावरण बनता है। गांव समाज में हम कुड़मी और आदिवासी साथ-साथ रहते है एक साथ खेत खलिहान है। झारखंड सरकार पेसा कानून को केबिनेट में पास कर पंचायत को अधिकार दे दिया जिसका कुड़मी/कुरमी समाज सहर्ष स्वागत करती है। सम्मेलन में राजेंद्र महतो, सखीचंद महतो, रामनाथ महतो, ज्योतिष महतो, हिमांशु शेखर चौधरी, मनोज कुमार चौधरी आदि ने भी अपने अपने विचार रखा। इस अवसर पर झब्बूलाल महतो, जगरनाथ महतो, सुनील महतो, बाबूराम महतो, साहेबराम महतो, फुलको देवी, लीला देवी, प्रमिला देवी, लबू महतो, दिनेश महतो, टिपरु महतो, गौरी महतो, गोपाल महतो, चरका महतो, ललेश महतो, हरिहर महतो, रामचन्द्र महतो, पारस महतो सहित अन्य उपस्थित थे।    

सालहन निवासी बसंत चौधरी बने प्रखंड अध्यक्ष

सालहन निवासी बसंत चौधरी को कुरमी विकास मोरचा का अनगड़ा प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। जबकी प्रखंड सचिव मंटू महतो, कोषाध्यक्ष फलीन्द्र महतो को बनाया गया। रांची जिला कमिटि का उपाध्यक्ष अजित महतो व दीपक चौधरी को बनाया गया। सभी की नियुक्ति केन्द्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष सोनालाल महतो ने किया। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने