![]() |
मछुआरा परिवार को स्वालंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रही सेकी: पल्लव यदु
पल्लव यदु ने बताया कि गेतलसूद व बारीडीह के पास 50-50 हजार जीरा छोड़ा गया। साथ ही मछुआरों को मछली पालन करने के लिए पर्याप्त मात्रा में दाना व दवा भी प्रदान किया गया। मछली जीरा का वितरण अक्षय ऊर्जा किसान स्वावलंबी सहकारी समिति के माध्यम से हुआ। मौके पर 50 मछली उत्पादन किसानों के बीच फिशिंग केज भी प्रदान किया गया। पल्ल्व यदु ने कहा कि सेकी लगातार मछुआरा परिवार को स्वालंबी बनाने की दिशा में अनेक कार्य कर रही है। इस अवसर पर चंद बाबू मुंडा, भागीरथ मंडल, बनवारी लाल, आशीष कुमार यादव, महिराम महतो, शांति भूषण सिन्हा, लक्ष्मी देवी, रीना कुमारी, सावन नायक, करमी देवी, भोला महतो, रामू नायक, शिव प्रसाद, मनेश्वर नायक आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.