![]() |
| अमृतेश राज |
![]() |
| मिहित राज |
सादिक से कड़ाई से हुई पूछताछ, एक व्यक्ति ने फोन कर बताया बच्चें पुरूलिया में है सुरक्षित
इधर अभिभावकों को जानकारी मिली की मिहित अपने कक्षा के सहपाठी सादिक के साथ स्कूल से बाहर निकला है। सादिक से पूछताछ की गई। शुरू में उसने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दोनों पुरूलिया गये है। उसने दोनों बच्चों को वार्षिकोत्सव के बीच स्कूल के पीछे के रास्ते से लेकर बाहर निकला था। दोनों को स्कूल से बाहर निकालकर फिर से स्कूल आ गया। जिससे वह सीसीटीवी की नजर में नही आया। इसी बीच एक व्यक्ति मिहित के माता माया खत्री को फोन करके बताता है कि दोनों बच्चें पुरूलिया टाउन में सुरक्षित है। बच्चों को टाउन थाना में सौंपा जा रहा है। आपलोग आकर बच्चा को ले जाये।
सादिक की भूमिका संदिग्ध, मामला हयूमन ट्रेफिकिंग का, गहराई से हो जांच: दिलीप खत्री
मिहित के चाचा दिलीप खत्री ने बताया कि ब्रेन वास करके बच्चों को बंगाल ले जाया जा रहा था। यही कारण है कि दोनों बच्चें अपने अपने घरों से एक एक सेट कपड़ा, चप्पल अपने बैग में लेकर स्कूल आये थे। सादिक पर दिया गया दबाव के कारण बच्चों को अज्ञात लोगों ने पुरूलिया में छोड़ दिया। इस प्रकरण में स्कूल के सहपाठी सादिक की भूमिका संदिग्ध है। मामले की गहराई से जांच होने पर मामला हयूमन ट्रेफिकिंग से जुड़ा हो सकता है।
.jpeg)

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.