GA4-314340326 प्रेरणा: जैलेन्द्र कुमार ने दृष्टिबाधित परिवार को प्रदान किया स्टेबलाइजर, जन्मदिन भी किया सेलेब्रेट

प्रेरणा: जैलेन्द्र कुमार ने दृष्टिबाधित परिवार को प्रदान किया स्टेबलाइजर, जन्मदिन भी किया सेलेब्रेट

दृष्टिबाधित परिवार के साथ बर्थडे सेलेब्रेट करते 
angara(ranchi) भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 75वां जन्म दिवस महेशपुर स्थित दृष्टिबाधित परिवार के साथ मनाया। इस परिवार के पांच सदस्य में से चार सदस्य दृष्टिबाधित है। भाजपा के कार्यकर्ता अपने साथ बर्थडे केक लेकर आए थे। इस परिवार के एकमात्र स्वस्थ सदस्य नीलिमा का भी आज ही बर्थडे है। पिछले दिनों इस दृष्टिबाधित परिवार ने भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार को फोन करके पांच केवीए के एक स्टेबलाइजर की मदद मांगी थी। कुछ दिन पूर्व इस परिवार ने अपनी आजिविका के लिए कागज का दोना-पत्तल बनाने का एक मशीन खरीदा था। लेकिन वोल्टेज प्रोब्लम के कारण मशीन चल नही रहा था। इसपर इस परिवार ने जैलेन्द्र कुमार से मदद मांगी। तत्काल जैलेन्द्र कुमार ने एक इलेक्टीशियन को भेजकर समस्या के समाधान की जानकारी ली। इसके बाद वोल्टेज प्राब्लम के समाधान को लेकर एक पांच केवीए का नया स्टेबलाइजर खरीदकर परिवार को प्रदान किया। जैलेन्द्र कुमार के इस मदद से दृष्टिबाधित परिवार काफी खुश दिखा। दृष्टिबाधित सोनिया मुंडा ने बताया कि वोल्टेज प्रोब्लम सोल्व होने से अब दोनो-पत्तल का उत्पादन शुरू करके अपने परिवार की आजिविका चला पाऐंगे। स्टेबलाइजर वितरण करने के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिवस मनाने पहुंचे। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पता चला कि नीलिमा का आज ही जन्मदिन है तो केक लेकर पहुंच गया, प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्म दिवस मनाने। आसपास से काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुए। पहली बार इस परिवार के साथ किसी ने बर्थडे सेलेब्रेट किया है। प्रयास होगा इस परिवार द्वारा उत्पादित दोना-पत्तल को स्थानीय बाजार मिल सके। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा,  सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर महतो, अनगड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, कृष्णा मुंडा, गबेश्वर महतो, रफीक खान आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم