 |
| मृतक संजय मुंडा |
अनिल कुमार चौधरी/ angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के दो अलग अलग स्थानों में वज्रपात की चपेट में आने से दो युवक की मौत हो गई जबकी आधा दर्जन झुलस गये। मरनेवालों में जोन्हा टोली के पास सिरपा नयाटोली निवासी सुनील मुंडा उर्फ गौरा मुंडा(32) व जरगा महुआढीपा के पास संजय मुंडा(32) पिता शनिचरवा मुंडा शामिल है। घटना गुरूवार की दोपहर साढ़े तीन बजे जोन्हा टोली व जरगा महुआढीपा के पास हुई। जरगा महुआढीपा के पास वज्रपात की चपेट में आने से संजय मुंडा(32) पिता शनिचरवा मुंडा की मौत हो गई जबकी लीला देवी पति विमल महतो झुलस गई।
 |
| अस्पताल में झुलसे मजदूरों का चल रहा इलाज |
घटना के समय हो रही बारिश के कारण संजय मुंडा व लीला देवी अपने अपने घर के अहाते में खड़ा थे। उसी वक्त वज्रपात हो गया। दूसरी घटना जोन्हा स्कूल मोड़ के पास हुई। यहां पर जोन्हा में नवनिर्मित ग्रीड के लिए अनगड़ा-इरबा ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य हो रहा है। इसी ट्रांसमिशन लाइन में आधा दर्जन मजदूर ट्रांसमिशन टावर के लिए फाउंडेशन का काम कर रहे थे। काम ओरिएंटल कंपनी करा रही थी। काम के दौरान ही अचानक से बारिश शुरू हो गई। सभी मजदूर फाउंडेशन के बगल में बने टेंट के अंदर चले गये। तभी वज्रपात हो गया। इस घटना में सुनील मुंडा सहित सिल्ली निवासी बिजला मुंडा, पश्चिम बंगाल निवासी संतु दास (28 वर्ष), रघुनाथपुर निवासी राजा नाग, पिठौरिया थाना क्षेत्र के कोकदोरो निवासी साहिल अंसारी(22 वर्ष) तथा हेसल निवासी नज़बुल अंसारी (32 वर्ष) झुलस गये। सभी को अस्पताल ले जाया गया जहां रास्ते में ही सुनील मुंडा ने दम तोड़ दिया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना के एसआई अनिल मेहता व ओरिएंटल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर आशीष गढ़वाल अस्पताल पहुंचे। कंपनी की ओर से मृतक के स्वजन को पचास हजार रूपया मुआवजा दिया गया। एसआई अनिल मेहता ने बताया कि सुनील मुंडा अकेला है। उसके माता-पिता की पहले की मौत हो चुकी है।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.