परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, 3 साल के मासूम के सिर से उठा मां का साया
![]() |
| मृतका का फाइल फोटो। |
मामूली विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर राकेश ने आवेश में आकर अपनी पत्नी के साथ मामूली मारपीट की। इससे आहत होकर पत्नी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। जब तक घर के लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका का एक तीन वर्षीय बेटा है।
सब्जी मंडी में काम करता है पति
राकेश कुशवाहा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में वह हाहेलुपुंग स्थित अपने मामाघर के पास रह रहा है। राकेश के पिता ने यहां जमीन खरीदकर पक्का मकान बनवाया है। राकेश प्रतिदिन सिल्ली के डेली मार्केट में व्यापारियों की बोरियों में सब्जी भरने का काम करता है। उसके माता-पिता वर्तमान में गुजरात में रहते हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से आगे बढ़ेगी जांच
घटना के बाद से ही गांव में मातम का माहौल है। सिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने कहा कि हमने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसके मद्देनजर पति राकेश कुशवाहा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.