angara(ranchi) मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई(एमआरएसआरयू) अनगड़ा के द्वारा बुधवार से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” पखवारा अभियान शुरू हुआ। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक अनगड़ा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में चलेगा। इस अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम चलाकर महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। इन जांच में हाइट, वज़न, ब्लड प्रेशर, शुगर, मलेरिया एवं डेंगू जैसी बीमारियों की जांच शामिल रही। इसका उदघाटन अनगड़ा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शशिप्रभा ने किया। डा. शशि प्रभा ने महिलाओं से उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आहवान किया। कहा कि इससे महिलाएं स्वस्थ रहेगी, इससे परिवार व समाज भी सशक्त बनेगा। इस अवसर पर हेल्थ वैज्ञानिक डॉ. स्वाति सिन्हा ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना और उन्हें समय पर जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर आसपास के गांव से काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.